हरियाणा में पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पदों पर होगी भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

 | 
हरियाणा में पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पदों पर होगी भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि पैरामेडिकल स्टाफ के सभी रिक्त पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अनुरोध भेजा जा चुका है , जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी।

आरती सिंह राव ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल, झज्जर और बादली निर्वाचन क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सभी आवश्यक दवाईयाँ, सभी नैदानिक सुविधाएं, एम्बुलेंस और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं।

उन्होंने दोहराया की सभी पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को सितंबर 2025 से जनवरी 2026 तक खाली पदों का ब्यौरा लेकर पहले ही अनुरोध भेजा जा चुका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News