हरियाणा HTET 2026 की परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक परिणाम ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा HTET 2026 की परीक्षा से जुड़ी नई अपडेट आ गई है। BSEH द्वारा HTET का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस बार परीक्षा परिणाम 16.57 प्रतिशत रहा। वहीं इस बार 2.33 हजार अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। जानकारी के मुताबिक इसकी परीक्षा 4-5 जुलाई आयोजित की गई थी, जिसके करीब डेढ़ महीने बाद यह परिणाम जारी किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि HTET के लिए प्रदेश भर में 383 सेंटर बनाए गए थे। इनमें 2 लाख 33 हजार 894 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें से एक लाख 66 हजार 137 महिला परीक्षार्थी, 67 हजार 157 पुरूष परीक्षार्थी थी। इसमें से लेवल-3 (पीजीटी) में 73 हजार 91 अभ्यार्थी, लेवल-2 (टीजीटी) में 1 लाख 19 हजार 141 अभ्यार्थी व लेवल-1 (पीआरटी) में 41 हजार 62 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। Haryana News
परीक्षार्थी बैठे
शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने जानकारी देते हुए बताया है की 4-5 जुलाई को HTET परीक्षा हुई थी। जो 3 शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इस HTET में कुल 1 लाख 92 हजार 220 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे। इसमें से लेवल-1 (पीआरटी) में 31 हजार 402, लेवल-2 (टीजीटी) में 99 हजार 896 व लेवल-3 (पीजीटी) 60 हजार 922 अभ्यार्थी बैठे। Haryana News
बायोमैट्रिक
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यार्थियों की बायोमैट्रिक के लिए बुलाया गया था। जिनकी जिला मुख्यालय पर 10-12 अगस्त तक बॉयोमैट्रिक की गई। Haryana News जिसमें 31847 अभ्यार्थी बुलाए बए थे। जिसमें से 30883 बायोमैट्रिक के लिए पहुंचे थे। लेकिन 964 अभ्यार्थी बायोमैट्रिक में नहीं पहुंच पाए। जो अभ्यार्थी रह गए, उनको एक और मौका दिया जाएगा। लेकिन अब बायोमैट्रिक बोर्ड कैंपस में ही होगी।
रिजल्ट ऐसे चेक करें?
सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Haryana News
होमपेज पर दिए गए 'HTET Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
अपना परीक्षा स्तर (Level-1 PRT, Level-2 TGT, या Level-3 PGT) चुनें।
अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन विवरण और जन्मतिथि दर्ज करें। Haryana News
जानकारी सबमिट करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
