हरियाणा में गरीबों को मिलने वाले राशन में बढ़ोतरी की तैयारी ! जाने सरकार का नया प्लान ?

 | 
हरियाणा में गरीबों को मिलने वाले राशन में बढ़ोतरी की तैयारी ! जाने सरकार का नया प्लान ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा की नायब सरकार गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों लोगों को मिलने वाले राशन की बढ़ोतरी करने पर विचार कर सकती है। जानकारी के अनुसार इसके लिए हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम UP, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों का दौरा करने वाली है।

यह टीम सभी राज्यों में जाकर पता करने वाली है कि वहां गरीबों को राशन वितरण कैसे होता है तथा BPL व अंत्योदय श्रेणी में आने वाले लोगों को क्या-क्या तथा कितनी मात्रा में खाद्य वस्तुएं दी जाती हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद अगर इन राज्यों में गरीब लोगों को कुछ अतिरिक्त खाद्य पदार्थ मिल रहे हैं तो वैसी ही व्यवस्था हरियाणा सरकार भी अपनी वितरण सामग्री में जोड़ सकती है। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को अध्ययन कर रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने तीन दिन पहले ही सभी जिलों के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों के साथ हुई आनलाइन बैठक में यह निर्देश जारी किए हैं। Haryana News

क्यों उठा रही है ये कदम?

प्रदेश सरकार जनकारीं के मुताबिक केंद्र सरकार की एक राष्ट्र- एक राशन कार्ड प्रणाली को बल देने के लिए यह कदम उठा रही है। हरियाणा में BPL तथा अंत्योदय श्रेणी के करीब 40 लाख कार्ड बने हुए हैं। सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के तहत हर माह करीब 1.57 करोड़ लाभर्थियों को राशन दिया जा रहा है। इनमें 2.86 लाख अंत्योदय परिवार तथा 37.14 लाख BPL परिवार शामिल हैं। Haryana News

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय परिवार को 35 किलो और BPL परिवारों को प्रति सदस्य पांच किलो गेहूं निशुल्क दिया जाता है। सरसों का तेल तथा चीनी भी रियायती दर पर दिए जाते हैं। Haryana News

जानकारी के अनुसार हरियाणा के खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री ने बताया कुछ राज्यों में चना तथा दाल देने की बात सामने आई है। इसके चलते ही उन्होंने दूसरे राज्यों की वितरण प्रणाली का अध्ययन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News