Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम कोर्ट में लगी भीषण आग; सारा रिकार्ड जलकर राख, बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज रविववार सुबह अचानक से हरियाणा के गुरुग्राम की जिला कोर्ट परिसर में भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। मिली जानकारी के अनुसार, लोअर कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।

वकीलों ने जैसे ही लपटे तो कुछ वकीलों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और चौकीदार को दी। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगे हुए करीब पांच घंटे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक भी आग पर पूरी तरह से काबू पाया नहीं जा सका है। Haryana News

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, अभी मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर टीम आग बुझाने का काम कर ही रही थी कि अचानक से बिल्डिंग का एक भाग भरभराकर गिर गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस बारे में फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। आग पर काबू पाने के बाद सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा। तभी पता चल सकेगा कि कितना रिकार्ड जला है और कितना बचा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News