हरियाणा के इन जिलों में आज होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसूनी गतिविधियों के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगह आंधी और बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने 23 जून को प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
वहीं कल की हुई बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली। पिछले 24 घंटे में हिसार, भिवानी, अंबाला, चंडीगढ़ और यमुनानगर सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार आज 23 जून को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।
विभाग ने जानकारी दी है कि 24 जून को बारिश की गतिविधियां दक्षिण-पूर्वी हरियाणा की ओर बढ़ेंगी। जिसके चलते गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके अलावा 25 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है और लगभग पूरे हरियाणा में कहीं-कहीं वर्षा के आसार हैं।
26 जून को फिर से बारिश की गतिविधियां मुख्य रूप से सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर तक सीमित रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 जून प्रदेश के लिए सबसे सक्रिय दिन रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
