हरियाणा में आज होगी झमाझम बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
हरियाणा में आज होगी झमाझम बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश के दक्षिण इलाके में आज मॉनसून सक्रिय रह सकता है। जिसके प्रभाव से दक्षिण हरियाणा के 6 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने इन इलाकों में मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश के इन 6 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा उत्तरी और पश्चिमी जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश गुरुग्राम में 78.5 MM दर्ज की गई। इसके अलावा, सोनीपत में 33.0 MM और भिवानी में 18.0 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। 

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 3.5°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News