Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है। जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। विभाग ने अगले तीन घंटो में प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 21.08.2026 @ सुबह 5.35 बजे जारी... अगले तीन घंटो में फतेहाबाद, हिसार, जींद, हांसी, भिवानी, कैथल, रोहतक, पानीपत, सोनीपत में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर हवाओं के साथ कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश संभावित।