Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटो में हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 17.09.2026 @ सुबह 5.35 बजे जारी... अगले तीन घंटो में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ , रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित।