हरियाणा के इन जिलों में होगी तूफ़ानी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, वही दूसरी और यमुनानगर जिले में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि मानसूनी टर्फ फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बनी हुई है। वहीं दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर सक्रिय लो-प्रेशर एरिया से जम्मू तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 24-25 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा 26 जुलाई को बारिश कुछ कम हो सकती है, जबकि 28 जुलाई को उत्तर, पूर्व और दक्षिण हरियाणा के बड़े हिस्से में भारी वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में मानसून अब धीरे-धीरे दोबारा सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 28 जुलाई से बारिश का सबसे प्रभावी दौर शुरू होने का अनुमान है। 28 से 30 जुलाई के बीच प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।
