हरियाणा के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
हरियाणा के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। इसके साथ ही प्रदेश में मानसून एक बार फिर से पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग की मिली जानकारी के अनुसार, हिसार समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से ही बारिश दर्ज की गई है। बीते दिन शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते गुरुग्राम और फरीदाबाद में स्थिति बिगड़ गई

मौसम विभाग ने आज दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के 6 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों के कई स्थानों पर बारिश तेज होने की संभावना जताई है, जबकि शेष उत्तरी और पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।

विभाग ने बताया की लगातार हो रही बारिश और बादलों के चलते प्रदेश में औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News