हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई है। इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। वही दूसरी और मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश  में मानसून के सबसे महत्वपूर्ण महीने जुलाई में बारिश उम्मीद से काफी कम रही। विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में जुलाई महीने में 109.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

इन जिलों में सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के 22 जिलों में से 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में सबसे कम बारिश सिरसा में हुई। इसके अलावा हिसार में 45 प्रतिशत और कैथल में 43 प्रतिशत कम बारिश हुई। वही दूसरी ओर पलवल, कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद जैसे जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

बारिश का यलो अलर्ट जारी

विभाग ने बताया की हरियाणा में मानसून फिलहाल उत्तर और उत्तर-पूर्वी जिलों पर ज्यादा मेहरबान है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में बारिश की रफ्तार अभी धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज 1 अगस्त को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश की संभावना है। जिसके चलते इन जगहों पर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। दूसरी ओर हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News