हरियाणा के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
हरियाणा के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times,Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई। लेकिन मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है की प्रदेश में आज से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), चंडीगढ़ ने आगामी दिनों के लिए  प्रदेशभर में  बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक 3 और 4 अगस्त को प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।

इसके साथ ही 3 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात (नूंह), पलवल और फरीदाबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा झज्जर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 5 से 7 अगस्त के बीच भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। लगातार होने वाली इस बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News