Udaipur Times , Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। इसके साथ ही प्रदेश में अगले 3 दिन (15 से 17 सितंबर) तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। कल सोमवार को राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 0.5°C की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.1°C की गिरावट आई है।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वही यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, झज्जर और चरखी दादरी में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, उत्तरी-पूर्वी हवाएं हरियाणा में एक्टिव होने से मानसून के सक्रिय बने रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने 15 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 16 सितंबर को उत्तर और मध्य हरियाणा सिरसा, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला में बारिश हो सकती है।
इसके अलावा 17 सितंबर को पश्चिमी और मध्य हिस्सों में कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। 18 सितंबर को मौसम में सुधार होगा और केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश रह जाएगी।