हरियाणा के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
हरियाणा के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। जिस कारण प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इसके साथ ही बारिश और बादल छाने के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। विभाग के अनुसार, 28 सितंबर को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान में औसतन 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग द्वारा सोमवार को अंबाला, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत पंचकूला, कुरुक्षेत्र और रोहतक समेत कई जिलों में बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा आज  29 सितंबर को भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

इसके बाद प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने और तापमान में फिर बढ़ोतरी के आसार हैं।

विभाग के अनुसार 29 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश का क्षेत्र सीमित रहने की संभावना है। विभाग ने इस दौरान प्रदेश के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

बारिश के बाद इन जिलों में दिन के समय तापमान कुछ नीचे जा सकता है, जबकि जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं होगी वहां तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News