हरियाणा में होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
हरियाणा में होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, 10 से 12 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 10 और 11 अक्टूबर तथा 13 से 15 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई  है।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर को पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में बारिश के आसार हैं, जबकि पंचकूला और यमुनानगर में तेज हवाओं व आंधी का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। हिसार में सबसे अधिक 37.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

विभाग के मुताबिक, 10 से 12 अक्टूबर तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 10 अक्टूबर के पूर्वानुमान में पंचकूला और यमुनानगर के लिए आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। इन दोनों जिलों के साथ पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, अगले कई दिनों तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News