हरियाणा में सहायक खनन अभियंता को मंत्री ने किया सस्पेंड, जाने वजह ?

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में आज ग्रीवेंस कमेटी में पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने पंचकूला में सहायक खनन अभियंता राजेंद्र प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, उन पर माइनिंग नहीं रोक पाने की शिकायत पर राज्यसभा सांसद रेखा और कार्तिक शर्मा की डिमांड पर कार्रवाई की गई।

खबरों की माने तो ग्रीवांस कमेटी मीटिंग में जब सहायक खनन अभियंता राजेंद्र प्रसाद की शिकायत कर रहे थे तो वे मंच से मुस्कुरा रहे थे। उनकी बॉडी लैंग्वेज को लेकर दोनों सांसदों ने ऐतराज किया। उसके बाद दोनों ने तुरंत सस्पेंड करने की मांग कर डाली। जानकारी के मुताबिक, जिसके बाद मंत्री ने कहा कि इसे सस्पेंड किया जाता है। Haryana News

रखी शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस MLA चंद्रमोहन ने कहा कि 4 महीने से लगातार शिकायतें भेज रहा हूं लेकिन उनकी शिकायत मीटिंग में नहीं रखी जाती। कौन सा क्राइटेरिया है, जो यहां पर अपनाया जाता है। जिसके बाद मंत्री ने कहा कि वे डीसी को भेजें, उनकी शिकायत को रखा जाएगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पंचकूला से BJP के पूर्व MLA ज्ञानचंद गुप्ता ने भी कहा कि ग्रीवांस की सेलेक्शन मंत्री के स्तर पर होने चाहिए। 5-5 बार लिखने के बावजूद शिकायतें ग्रीवांस मीटिंग में नहीं आती। जो फैसला उस पर होता है, उसकी रिपोर्ट भी नहीं रखी जाती। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि जब शिकायत ग्रीवांस कमेटी के सामने आती है तो अधिकारी शिकायतकर्ता के घर पहुंच जाते हैं। उस पर कार्रवाई करते हैं या फिर उस पर कार्रवाई करने का प्रॉमिस करते हैं। Haryana News अधिकारी पहले क्यों नहीं उस पर कार्रवाई करते। यहां पर आने नौबत क्यों आती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News