हरियाणा में 2 महीने से ज्यादा बकाया बिजली बिल मिला तो कटेगा कनेक्शन, मंत्री विज का बड़ा ऐलान
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के अंबाला छावनी के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में वीरवार को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दरबार लगाया। इसमें उन्होंने छावनी के लोगों की समस्याएं सुनीं।
जानकारी के अनुसार सुनवाई के दौरान सामने आया कि कई लोग तीन-तीन साल तक बिजली का बिल नहीं भर रहे हैं। इसके बावजूद भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मंत्री विज ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो माह से ज्यादा का बिल लंबित होने पर बिजली का कनेक्शन काटा जाए। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक दरबार में सुनवाई के दौरान ऐसे लोग आए, जिनका बिल लाखों में था और कई वर्षों से लंबित हैं। ऐसे में मंत्री विज ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्यादा बिल लंबित होने पर सख्त कार्रवाई की जाए। Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ा रुख अपनाते हुए शिकायतकर्ता से कहा कि अगर आपने बिजली उपयोग की है तो उसकी अदायगी भी करनी पड़ती है।