हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी सौगात, मंत्री विज ने किया बड़ा ऐलान

 | 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वह कृत संकल्प है और इसी क्रम में अम्बाला छावनी में बेहतर व्यवस्था के लिए मच्छौंडा में नए “मच्छौंडा सब डिवीजन” की मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मच्छौंडा सब डिवीजन का कार्यालय जल्द खोला जाएगा और अम्बाला-दिल्ली रेलमार्ग से मच्छौंडा की तरफ के सभी क्षेत्र नए सब-डिवीजन के अधीन होंगे। नए सब डिवीजन को खोलने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि नए सब डिवीजन के बनने से दिल्ली रेलवे लाइन के दूसरी तरफ मच्छौंडा, चंद्रपुरी, सुंदरनगर, शाहपुर, शिवाला मंडी, साईं का बाग, गुलाब मंडी, दुधला मंडी, हिम्मतपुरा, पीएनटी कालोनी, गांव बाड़ा अन्य गांव एवं क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। नए मच्छौंडा सब डिवीजन स्टाफ की तैनाती होगी और इन क्षेत्रों की जनता को कई किलोमीटर दूर अम्बाला कैंट नंबर एक सब डिवीजन तक नहीं आना पड़ेगा।

गौरतलब है मच्छौंडा सब डिवीजन में शामिल क्षेत्र अब तक 12 क्रास रोड स्थित सब डिवीजन नंबर एक से जुड़े हुए हैं। किसी समस्या के लिए इन क्षेत्रों के लोगों को जीटी रोड क्रास कर 12 क्रास रोड तक आना पड़ता था जोकि काफी दूर है। मगर अब ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से इन क्षेत्रों के निवासियों के लिए मच्छौंडा में ही सब डिवीजन की स्थापना की जा रही है जिससे उन्हें लाभ मिलेगा। बिजली बिल एवं अन्य शिकायतों व कार्यों का निपटान मच्छौंडा सब डिवीजन पर पास ही किया जा सकेगा।  

इंडस्ट्रियल एरिया अम्बाला छावनी में “बिजली शिकायत केंद्र” जल्द खुलेगा - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के इंडस्ट्रियल एरिया में “बिजली शिकायत केंद्र” लगभग तैयार है और जल्द खुलेगा। यहां पर क्षेत्र की बिजली से संबंधित समस्याओं, बिलिंग, शिकायत दर्ज कराने व शिकायत हल करने के लिए गाड़ी की सुविधा, स्टाफ आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के बनने से इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित उद्योगों को लाभ मिलेगा और उनकी शिकायतों का त्वरित निपटान होगा।

गौरतलब है कि इंडस्ट्रियल एरिया अभी सब डिवीजन नंबर दो के अधीन है जिसका कार्यालय 12 क्रास रोड पर है। ऐसे में शिकायत व अन्य कार्यों के लिए उद्योग मालिकों को दूर आना पड़ता था, मगर अब उनकी समस्या का निपटान वहीं इंडस्ट्रियल एरिया शिकायत केंद्र में ही हो सकेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News