Haryana news : हरियाणा में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, टीम ने इन दुकानों पर मारी रेड

 | 
हरियाणा में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, टीम ने इन दुकानों पर मारी रेड 

Udaipur Times, Haryana news :  हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। करनाल के घरौंडा में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने आज तीन अलग-अलग दुकानों पर सैंपलिंग की कार्रवाई की। विभाग की टीम ने जूस, फल, दूध, पनीर, मेवे और लस्सी के सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजे हैं। विभाग के अनुसार करीब तीन सप्ताह में रिपोर्ट आएगी और उसी के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. कपिला सैनी अपनी टीम के साथ घरौंडा पहुंचे। उनके साथ सहायक सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। विभाग की टीम ने सबसे पहले रेलवे रोड स्थित गर्ग जूस शॉप पर सैंपलिंग की। इस दुकान के खिलाफ किसी व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी।


इसके बाद विभाग की टीम विश्वकर्मा-मंडी रोड पर स्थित यतिन डेयरी पर पहुंची। यहां से दूध और पनीर के सैंपल लिए गए। इसके बाद फ्रूट मंडी के नजदीक स्थित ओम स्विट्स पर भी कार्रवाई की गई। यहां से मेवे और मीठी लस्सी के सैंपल भरे गए। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों जगहों पर रूटीन सैंपलिंग के तहत जांच की गई है।

एफएसओ डॉ. कपिला सैनी ने बताया कि सभी सैंपल चंडीगढ़ लैब भेजे गए हैं। करीब तीन सप्ताह में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। विभाग ने बताया की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News