Haryana news : हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, PMT के लिए जारी किया शेड्यूल

 | 
हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, PMT के लिए जारी किया शेड्यूल

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। HSSC ने पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और पुरुष कांस्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) भर्ती के लिए शारीरिक माप परीक्षण (PMT) में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को आज से लास्ट चांस दिया है। जैसा की जानकारी के मुताबिक पता चल है कि आयोग ने इस संबंध में पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है। जिसके तहत आज से 5 जून 2026 तक विशेष PMT आयोजित किए जाएंगे।

खबरों की माने तो आयोग के अनुसार विज्ञापन संख्या 01/2026 की श्रेणी संख्या 01 और 03 के तहत आयोजित PMT के दौरान जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें अब एक अंतिम मौका दिया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें की यह परीक्षण पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

HSSC का नया शेड्यूल...

जारी किया शेड्यूल

जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल से 1 मई के बीच अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों का PMT 1 जून को, 2 मई से 9 मई के बीच अनुपस्थित अभ्यर्थियों का 2 जून को, 11 मई से 16 मई के बीच अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों का 3 जून को, 18 मई से 23 मई के बीच अनुपस्थित उम्मीदवारों का 4 जून को तथा 25 मई से 30 मई के बीच अनुपस्थित अभ्यर्थियों का PMT 5 जून को कराया जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6:30 बजे रिपोर्ट करना होगा और सुबह 10 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र के साथ एक वैध पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News