Haryana news : हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर आई बड़ी अपडेट, सरकार ने शुरू की ये ऑनलाइन व्यवस्था
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) में गलत तरीके से जुड़े लोगों के नाम हटाने के लिए नई ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। इस व्यवस्था से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अब नागरिक अपने PPP से किसी भी अनजान व्यक्ति का नाम आसानी से हटवा सकेंगे। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि लंबे समय से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं । कि कई लोगों के परिवार पहचान पत्र में गलत व्यक्तियों के नाम जुड़ गए हैं। कई मामलों में संबंधित व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाती थी और पहचान होने के बाद भी तकनीकी कारणों से नाम हटाने में परेशानी आती थी जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जैसा कि बताया जा रहा है की अब डिलीट अनवांटेड मॉड्यूल में सुधार किया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक सरल और पारदर्शी हो गई है। नई व्यवस्था के तहत नागरिक अपनी सिटीजन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन प्रक्रिया में सबसे पहले संबंधित टारगेट पीपीएन आईडी का चयन करना होगा। चयन करने के बाद पोर्टल पर संबंधित परिवारों की सूची दिखाई देगी, जिसमें परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर के अंतिम चार अंक भी प्रदर्शित होंगे। इससे सही परिवार की पहचान करना आसान होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी सत्यापन पूरा होने के बाद आवेदन स्वतः संबंधित एडीसी के पास मंजूरी के लिए पहुंच जाएगा। जांच के बाद एडीसी आवेदन को स्वीकृति देंगे।
इसके साथ -साथ डॉ. सतीश खोला ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने से लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और शिकायतों का समाधान भी जल्दी होगा।
