Haryana news : हरियाणा में व्यापारी की चाकू मारकर हत्या, जाने क्या था पूरा मामला ?

 | 

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में एक व्यापारी की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है । मिली जानकारी के अनुसार, अनाज मंडी परिसर में एक फ्रूट आढ़ती ने व्यापारी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। जिसके बाद चाकू लगते ही व्यापारी नीचे गिर गया।
 

मिली जानकारी के अनुसार  बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी आढ़ती वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया।

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आढ़ती व्यापारी को कुछ नुकीली हथियार मारता दिख रहा है।  वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास के लोग दोनों को छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों के बीच फलों की गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था।

ये था पूरा मामला :
जैसा कि बताया जा रहा है की गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र की खांडसा अनाज मंडी में फ्रूट व्यापारी भारत भूषण रविवार सुबह अपनी फलों से लदा ट्रक पार्क करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी दुकान के व्यापारी (अनार आढ़ती) जय भगवान साइड में जाकर ट्रक पार्क कराने के लिए कहने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है ट्रक की ड्राइविंग साइड जय भगवान की दुकान की ओर थी। इस बात को लेकर भारत भूषण और अनार आढ़ती के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया और आसपास के आढ़ती भी मौके पर आ गए। जय भगवान ने अचानक दुकान के अंदर रखा चाकू निकाल लिया और व्यापारी  भारत भूषण पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने एक के बाद एक पेट और छाती पर कई वार किए।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News