Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

 | 
हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली 

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पलवल में  CIA टीम ने मुठभेड़ के दौरान पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान दिघौट निवासी बलराम उर्फ बबली के रूप में हुई है, जो कई संगीन मामलों में वांछित था।

DSP मनोज वर्मा ने बताया कि शनिवार तड़के CIA इंचार्ज रविंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बलराम उर्फ बबली अवैध हथियार के साथ दिघौट-पिंगौड रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की।

जैसा की बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर आरोपी खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर उसने देसी पिस्तौल से पुलिस टीम पर दो राउंड फायर कर दिए। पुलिस के बार-बार आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद आरोपी नहीं रुका और उसने पुलिस पर हथियार तान दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News