Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाशों में बीच मुठभेड़, बदमाशों के पैर में लगी गोली
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। बराड़ा की करनाल कॉलोनी में 28 मई को दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर लूटपाट और स्नैचिंग करने वाले बदमाशों के साथ बुधवार देर शाम पुलिस व CIA नारायणगढ़ की मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक जैसा की बताया जा रहा है कि बराड़ा फ्लाईओवर (रेलवे पुल) के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। गोली लगने के बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और उनके कब्जे से दो देसी तमंचे भी बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में सामने आया है की इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड और इनका तीसरा साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
CIA नारायणगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी कि 28 मई को 70 वर्षीय विद्या देवी के घर में घुसकर सोने की बालियां और अंगूठी लूटने वाले आरोपी इलाके में ही घूम रहे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। मिली सूचना के आधार पर CIA और पुलिस टीम ने बराड़ा रेलवे पुल के पास नाकाबंदी कर घेराबंदी कर दी। बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरता देख भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग का प्रयास किया। गनीमत रही कि बदमाशों के तमंचे से गोली नहीं चली। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैरों में गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े।
पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें से एक की पहचान उधम सिंह (28) और दूसरे की पहचान ऋतिक (19) के रूप में हुई है।
