Haryana news : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए खुशखबरी, बेड़े में शामिल होगी 80 इलेक्ट्रिक बसें

 | 

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा में सैनी सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। जैसा कि बताया जा रहा है कि CM सैनी 28 जून को पानीपत से इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों के लिए करीब 80 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिनमें से 40 बसें अकेले पानीपत डिपो से संचालित होंगी।


जानकारी के लिए बता दें कि नई इलेक्ट्रिक बसें पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और रोहतक सहित कई जिलों में चलाई जाएंगी। इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से यात्रियों को इस भीषण गर्मी में AC सुविधा के साथ आरामदायक सफर मिलेगा। इसके साथ -साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ पहुंचेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, JBM Group के इंजीनियर प्रतीक ने बताया कि 28 जून से हरियाणा में कुल 80 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। ये बसें पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और रोहतक सहित कई जिलों में चलेंगी।

जानकारी के मुताबिक, पानीपत रोडवेज डिपो के ट्रैफिक मैनेजर जयवीर सिंह के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सिंघु बॉर्डर, सोनीपत, गोहाना, सफीदों, करनाल, शामली, बापौली और बबैल समेत कई प्रमुख रूटों पर किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News