Haryana news : हरियाणा सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य अतिथियों की सूची की जारी, यहाँ देखें कौन है मुख्य अतिथि

 | 
हरियाणा सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य अतिथियों की सूची की जारी, यहाँ देखें कौन है मुख्य अतिथि

Haryana news : हरियाणा सरकार के आयुष विभाग द्वारा जारी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आयुष विभाग ने प्रदेशभर के मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में एक दिलचस्प बात सामने आई है कि कांग्रेस के एक बागी विधायक को भी योग दिवस कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि बनाया गया है। इसे लेकर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

बता दें कि नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी को कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले हरियाणा सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम की सूची के अनुसार शैली चौधरी को नारायणगढ़, रेणुबाला को ब्यासपुर, जरनैल सिंह को रतिया, मोहम्मद इलियास को पुन्हाना और मोहम्मद इसराइल को हथीन में आयोजित योग दिवस समारोह में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई थी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News