Haryana news: हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हथियारों सहित 3 शूटर को किया गिरफ्तार
Udaipur Times, Haryana news: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा एंटी नारकोटिक्स की टीम ने रविवार की रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी हथियार लेकर जींद से गुरुग्राम जा रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी करनाल के राहड़ा गांव निवासी रामपाल उर्फ मोनू, दीपक उर्फ दीपू और जींद के गांव बिधाना निवासी रामपाल उर्फ काला शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है की आरोपी के पास से मेड इन तुर्की के दो आटोमेटिक पिस्तौल, मेड इन ऑस्ट्रिया की एक ऑटोमेटिक व एक देशी पिस्तौल सहित 61 कारतूस मिले हैं। एंटी नारकोटिक्स टीम के प्रभारी SI मनोज कुमार ने बताया कि संगठित अपराध में आरोपी रहे करनाल निवासी रामपाल ( उर्फ मोनू, दीपक उर्फ दीपू व जींद निवासी रामपाल उर्फ काला कार से गुरुग्राम जा रहे थे।
इसके अलावा आरोपी हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व डकैती जैसी संगीन अपराधों में भी नामजद रहे हैं। जांच के दौरान आरोपी रामपाल उर्फ मोनू, दीपक उर्फ दीपू व रामपाल के पास से विदेशी हथियार व कारतूस मिले है।
