Haryana news : हरियाणा के CM सैनी का बड़ा फैसला, इन युवाओं को मिलेगा रोजगार

 | 

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा के CM सैनी ने प्रदेश की सभी ITI (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) को आधुनिक बनाने का बड़ा फैसला लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी ITI की वर्कशॉप्स को मॉडर्न किया जाए और साथ ही साथ उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएं।

इसके अलावा CM सैनी ने कहा कि ITI के कोर्स और पढ़ाई को उद्योगों की मांग के अनुसार तैयार किया जाए ताकि युवाओं को कोर्स पूरा होते ही रोजगार मिल सके और उद्योगों को प्रशिक्षित व कुशल युवा उपलब्ध हों।

जैसे की मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा विजन 2047 के तहत CM सैनी ने समीक्षा बैठक के दौरान  अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईटीआई, पॉलिटेक्निक और वोकेशनल संस्थानों के शिक्षकों की समय-समय पर ट्रेनिंग करवाई जाए और उनका उद्योगों के साथ समन्वय बढ़ाया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवाओं को भी प्रोत्साहित किया जाए और उन युवाओं के आइडियाज को स्टार्टअप में बदलने में मदद की जाए।

CM नायब सैनी ने ये भी कहा कि समय के साथ अब उद्योगों की जरूरतें और मांग बदल चुकी हैं, लेकिन कई प्रशिक्षण संस्थानों में अब भी पुरानी पद्धति से पढ़ाई करवाई जा रही है। CM सैनी ने ये भी बताया की इससे युवाओं को रोजगार पाने और उद्योगों को कुशल कर्मचारी मिलने में परेशानी होती है। 

युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने बताया कि ITI वर्कशॉप्स के आधुनिकीकरण का सर्वे चल रहा है और इसके पहले चरण में 10 करोड़ रुपये के आधुनिक उपकरणों की खरीद के ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। 
जैसा की बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से युवाओं को विदेशों में रोजगार के लिए तैयार करने हेतु चार जिलों में प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक,  करनाल और पंचकूला में स्थान चिन्हित किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य जिलों का चयन जारी है। साथ ही साथ CM सैनी ने रोजगार मेलों की संख्या बढ़ाने, युवाओं की प्लेसमेंट ट्रैकिंग करने और उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News