Haryana news : हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन फैसलों पर लगेगी मुहर
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा प्रदेश की मंत्रिपरिषद की आज सोमवार यानि 22 जनू को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस अहम बैठक में आज कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी। प्रदेश के CM सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा तैयार नई शिक्षक नीति को स्वीकृति दी जा सकती है।
इसके अलावा बैठक में विकास परियोजनाओं, भर्ती प्रक्रियाओं, कृषि, उद्योग तथा बुनियादी ढांचा विकास से जुड़े विषय भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पता चला है कि कुछ सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी पुनर्नियुक्ति देने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
इसी के साथ ही विभिन्न विभागों ने भी कुछ नीतियों में संशोधन का प्रस्ताव दिया है, जिस पर चर्चा होगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक यह मीटिंग हरियाणा सचिवालय में सुबह 11 बजे होनी थी, लेकिन अचानक से वक्त में बदलाव कर दिया गया है। अब इसके लिए समय सुबह दस बजे कर दिया गया है।
जिसके लिए सभी मंत्रियों और प्रशासनिक सचिवों को सूचित कर दिया गया है। बैठक में करीबन एक दर्जन प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।
