Haryana news : हरियाणा में युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, जाने क्या थी बड़ी वजह ?
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है । हरियाणा का अंबाला शहर गोलियों की आवाज से थर्रा उठा । जब एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार एक सिरफिरे युवक ने मामूली कारोबारी विवाद में अपने हंसते खेलते परिवार को एक झटके मे उजाड़ दिया। आरोपी युवक ने अपनी ही सगी दादी,चाचा और बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया।
जानकारी के मुताबिक, मामला बिचपड़ी गांव का है। जैसा कि बताया जा रहा है कि परिवार की दो किला जमीन से मिट्टी खुदाई का काम चल रहा है। इस मिट्टी के ठेके से होने वाली कमाई में हिस्से को लेकर आरोपी अभिषेक का परिवार के लोगों के साथ झगड़ा चल रहा था। शनिवार शाम अभिषेक जब घर लौटा,तो वह इसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा । देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी अभिषेक ने आक्रोश में आकर 95 वर्षीय बुजुर्ग दादी इसरो देवी पर गोली चला दी जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी बीच बचाव करने आए अपने बड़े भाई,चाचा और चाची पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय चाचा और भाई ने भी दम तोड़ दिया। वहीं,चाची की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
