Haryana news : हरियाणा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को किया गिरफ्तार
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में छोटा सैमाणिया गैंग का हाथ सामने आया है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि CIA महम की टीम ने रविवार सुबह खरकड़ा गांव के पास राजा वाली गोहर के पास मुठभेड़ के बाद लाखनमाजरा निवासी अमन को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे PGI में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
महम CIA प्रभारी कुलदीप उर्फ केडी ने बताया कि शुक्रवार की रात 1.13 बजे बाइक सवार दो युवकों ने महम विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर चार राउंड फायरिंग की थी। SP गौरव राजपुरोहित ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आठ टीम गठित की थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि लाखनमाजरा से खरकड़ा रोड पर राजा वाली गोहर पर एक बाइक सवार युवक को देखा गया।
पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो युवक ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद युवक घायल हो गया। पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की पहचान लाखनमाजरा निवासी अमन (22) के तौर पर हुई। आरोपी के पास से पिस्तौल व बाइक बरामद हुई।
