Haryana news : हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, इस अस्पताल पर मारा छापा ?
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर आई है। हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद के एक नंबर स्थित फावड़ा सिंह चौक के पास बने लीलावती अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच की सूचना मिलने पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई PNDT एक्ट के तहत की गई, जिसमें फरीदाबाद और गुरुग्राम की संयुक्त टीम शामिल रही।
मिली जानकारी के अनुसार, PNDT विभाग के अधिकारी डॉ. आयुष कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अस्पताल में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच का काम किया जा रहा है। उसी सूचना के आधार पर फरीदाबाद के सिविल सर्जन के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
जानकारी के मुताबिक, एक टीम फरीदाबाद की थी जबकि दूसरी गुरुग्राम की सीक्रेट टीम थी। गुरुग्राम की टीम ने योजना के तहत एक महिला को गुप्त तरीके से अस्पताल में भेजा, ताकि पूरे मामले की तह तक जा सके। इस तरह जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ से भ्रूण लिंग जांच कराने की बात की गई, जिस पर वे तैयार हो गए।
बताया जा रहा है कि महिला से भ्रूण लिंग जांच के लिए कुल 36 हजार रुपये मांगे गए थे, जिसमें से 20 हजार रुपये केवल जांच के नाम पर लिए गए। उसके बाद जैसे ही महिला को जांच के लिए अंदर कमरे में ले जाया गया वहाँ पहले से तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत छापा मार दिया और मौके पर मौजूद ओमप्रकाश समेत अन्य लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, रेड के दौरान विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल से भ्रूण लिंग जांच में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य जरूरी दस्तावेज को भी जब्त कर लिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर ही कार्रवाई करते हुए पूरी रिपोर्ट तैयार की गई।
जैसा कि अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल संचालक, संबंधित डॉक्टरों और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ PNDT एक्ट के तहत FIR दर्ज करवाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ये भी साफ कहा कि गुप्त सूचनाओं के आधार पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में शामिल अस्पतालों व लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
