Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में इंटरनेट बंद करने का नोटिफिकेशन, जानिये क्या है वजह ?
Udaipur Times, Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आज इंटरनेट की सेवाओं को बाधित कर दिया गया है। हरियाणा सरकार की तरफ से देर रात इसको लेकर आदेश जारी किये गए हैं। गृह विभाग ने कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए जिले में इंटरनेट सेवाओं को रोका है।
आदेशों के मुताबिक फरीदाबाद के एनआईटी (NIT) जोन में एक विशिष्ट दायरे के भीतर मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स (जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि) के माध्यम से भड़काऊ सामग्री और अफवाहों को फैलने से रोकने तथा भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।
सरकार ने यह प्रतिबंध पूरे फरीदाबाद में नहीं है, बल्कि एनआईटी जोन के एक निश्चित केंद्र (अक्षांश 28.39448 और देशांतर 77.28622) के केवल 1 किलोमीटर के दायरे में ही प्रभावी रहेगा। इंटरनेट बंद का यह आदेश 30 मई, 2026 को सुबह 00:30 बजे से शुरू होकर रात 22:00 (10:00 बजे) तक ही लागू रहेगा।

