Haryana news : हरियाणा की तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म करने की तैयारी, पासपोर्ट की तर्ज पर होंगी रजिस्ट्रियां, घंटों लाइन में लगने से मिलेगी राहत

 | 
हरियाणा की तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म करने की तैयारी, पासपोर्ट की तर्ज पर होंगी रजिस्ट्रियां, घंटों लाइन में लगने से मिलेगी राहत

Udaipur Times,Haryana news : हरियाणा की तहसीलों में दलाली और भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। अब राज्य सरकार की तरफ से कई तरीके से तहसीलों में व्यवस्था लागू करने की कोशिश की जा रही है। वहीं अब ऐसा सिस्टम लागू करने पर जोर दिया जा रहा है जिसमें लोगों को घंटों तक कतारों में लगने की जरुरत नहीं रहेगी वहीं दलालों को भी पैसे नहीं देने पड़ेंगे।

दरअसल हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने तहसीलों की कार्यप्रणाली में आमूलचूल बदलाव का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार तहसीलों में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पासपोर्ट सेवा केंद्र और वीजा कार्यालयों की तर्ज पर संचालित किया जाएगा।

क्या बदलाव करने के दिये हैं सुझाव
तहसीलों में रजिस्ट्री के लिए लोगों को पासपोर्ट दफ्तरों की तर्ज पर टोकन व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टाइम पर बुलाकर रजिस्ट्री करवाई जा सके। इस दौरान काउंटर पर ज्यादा भीड़ भी नहीं रहेगी और लोगों के काम भी आसानी से होंगे। इस प्रक्रिया से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और लोगों को भी आसानी होगी।

यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन सकता है जहां तहसीलों में रजिस्ट्री व्यवस्था को पूरी तरह सेवा-केंद्र आधारित और पारदर्शी बनाया जाएगा। यह कदम केवल तहसीलों में सुधार नहीं होगा, बल्कि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक नई क्रांति साबित हो सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News