Haryana news : हरियाणा में खरीफ फसलों का पंजीकरण हुआ शुरू, जाने कब है आखिरी तारीख ?

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में किसानों के लिए जरूरी और बड़े काम की खबर सामने आई है । प्रदेश सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना के तहत खरीफ फसलों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। किसान अपनी फसलों का पंजीकरण 20 मई से 15 जून 2026 तक पोर्टल पर कर सकते हैं। साथ ही सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा यह व्यवस्था किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा में मुआवजा, कृषि अनुदान और अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की  गई है। किसानों की फसल का रिकॉर्ड इस पंजीकरण के आधार पर ही  तैयार किया जाएगा और इसी के तहत योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

क्यों जरूरी है पंजीकरण कराना ? 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि जो किसान इस पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण नहीं कराएंगे, उन किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। 

जैसा कि बताया गया है किसानों को मंडियों में MSP पर फसल बेचने के लिए इस पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा या बेमौसम बारिश से फसल खराब होने पर मिलने वाला मुआवजा और बीमा क्लेम इसी डेटा के आधार पर मिलेगा। 
इसके साथ- साथ किसानों को खाद, बीज, और कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए यह पंजीकरण अनिवार्य है।

प्रदेश सरकार ने बताया कि किसानों द्वारा पोर्टल पर दिए गए पंजीकरण के आधार पर ही उनकी फसल का सटीक रिकॉर्ड तैयार किया जाता है। और इसी डेटा के आधार पर किसानों को भविष्य में मिलने वाली सभी सरकारी वित्तीय लाभ और सुविधाएं प्रदान की जाती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News