Haryana news : हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

 | 
हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना 

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के हिसार में सांझा संघर्ष समिति के आह्वान पर आज रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हिसार रोडवेज डिपो के मेन गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। 

मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज कर्मचारियों ने आज सुबह 10 बजे से डिपो के मुख्य गेट को बंद रखा, जिसके चलते बसों का आवागमन रुक गया और न कोई बस बाहर जा सकी और न ही अंदर आ पाई। इस तरह अचानक बस संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक,  प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों द्वारा बताया जा रहा है कि वे पिछले 11 दिनों से अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों का कोई समाधान नहीं हुआ। 

ये भी बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो 25 मई को डिपो का मेन गेट बंद किया जाएगा। इस तरह आज उसी घोषणा के तहत रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए गेट बंद कर दिया। 
 
मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि “हम लगातार 11 दिन से धरने पर बैठे हैं। साथ ही साथ ये भी कहा कि हमारी मांगें बिल्कुल जायज हैं, लेकिन सरकार और विभाग की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रोडवेज कर्मचारियों ने ये भी चेतावनी  दी है की अगर जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो 29 मई को पूरे प्रदेश के सभी डिपो पर 4 घंटे का धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अन्यथा हिसार डिपो के चक्का जाम के साथ पूरे हरियाणा में भी बड़ा आंदोलन किया जा सकता है।

ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें

37 महीने का लंबित टीए जारी करना
एलटीसी और मेडिकल बिलों का भुगतान
कच्चे कर्मचारियों को समय पर वेतन देना
वर्कशॉप में कर्मचारियों के लिए शेड की व्यवस्था करना शामिल है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News