Haryana News: हरियाणा में ग्रामीण सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी 17 मांगे
Udaipur Times, Haryana News: हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। देर शाम को पानीपत में हुई बैठक में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। जानकारी के मुताबिक सफाई कर्मचारियों की 18 में से 17 मांगों को मान लिया गया है जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।
यह महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष दिशा-निर्देशों पर बुलाई गई थी, जिसमें प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक शुक्रवार शाम 6 बजे शुरू होकर देर रात 9:30 बजे तक चली।
इन मांगों पर बनी सहमति
1. हरियाणा के प्रत्येक गांव में प्रति 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा, जिससे काम का बोझ कम होगा और नए रोजगार मिलेंगे।
2. मुख्यमंत्री द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन को तुरंत प्रभावी रूप से लागू करवाया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता और झाड़ू-कस्सी जैसे औजार
3. सफाईकर्मियों के लिए एक्स-ग्रेशिया पॉलिसी लागू होगी। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर मृतक के परिजनों को ₹50 लाख का मुआवजा और एक पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी। सामान्य मृत्यु पर भी आश्रित को नौकरी मिलेगी।
4. सेवाकाल पूरा होने के बाद सेवानिवृत्ति पर कर्मचारियों को एकमुश्त ₹10 लाख रुपए और ग्रेच्युटी का पूरा लाभ दिया जाएगा।
5. सफाई कर्मियों के पक्का करने संबंधित फैसले को अभी रोक दिया गया है। इस पर सरकरा की तरफ से विचार किया जाएगा।
