Haryana News: हरियाणा में अब बिना वाहन रुके कटेगा टोल ! ऐसे काम करेगी पूरी व्यवस्था ?

 | 
 हरियाणा में अब बिना वाहन रुके कटेगा टोल ! ऐसे काम करेगी पूरी व्यवस्था ? 

Udaipur Times, Haryana News: हरियाणा में वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर जल्द ही नई मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) प्रणाली लागू होने की संभावना है। जानकारी के लिए आपको बता दें की इस आधुनिक व्यवस्था का ट्रायल पूरा हो चुका है। और जल्द ही अब इसके शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस टोल परिसर के प्रचार के लिए सूचना बोर्ड भी लगाए जाने लगे हैं।
 
जैसे ही नई तकनीक लागू होगी, वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। वाहन सीधे निर्धारित मार्ग से गुजरेंगे और उनके फास्टैग या वाहन नंबर की पहचान कर टोल के पैसे खुद ही कट जाएगें। इससे लंबी कतारों और ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है।

इस टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक CCTV कैमरे, सेंसर और आरएफआईडी रीडर लगाए गए हैं। साथ ही ये उपकरण गाड़ी के नंबर प्लेट और फास्टैग की जानकारी पढ़कर भुगतान प्रक्रिया को खुद पूरा कर लेंगे। पूरा सिस्टम एक आधुनिक कंट्रोल रूम से संचालित किया जाएगा।

जानकारी मिली है कि अगर किसी गाड़ी में फास्टैग नहीं होगा, तब भी नंबर प्लेट के आधार पर टोल के पैसे वसूले जाएंगे। भुगतान न होने की स्थिति में गाड़ी के मालिक को डिजिटल नोटिस भेजा जा सकता है। जैसा की बताया जा रहा है निर्धारित समय में वाहन चालक द्वारा भुगतान नहीं करने पर अतिरिक्त पैसे या जुर्माना भी लगाया जा सकता है। ये परियोजना हरियाणा में अपनी तरह की पहली और देश में चौथी पहल मानी जा रही है। 

इस नई व्यवस्था के चलते  टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों की चिंता भी बढ़ गई है। ऑटोमेटिक सिस्टम लागू होने के बाद कर्मचारियों की आवश्यकता कम हो सकती है, जिससे कई लोगों के रोजगार पर असर पड़ने की आशंका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News