हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर गिरोह के 2 आरोपी किए गिरफ्तार

 | 
हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर गिरोह के 2 आरोपी किए गिरफ्तार

Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम 19 जुलाई 2026 : श्री गौरव फोगाट HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध, गुरुग्राम के निर्देशन में निरीक्षक अमित शर्मा, प्रबंधक थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने पुलिस तकनीक की सहायता से कार्यवाही करते हुए साइबर अपराधियों को बैंक खाता खुलवाकर उपलब्ध कराने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को सैक्टर-65, गुरुग्राम से काबू किया। 

आरोपियों की पहचान 1. अजय कावटिया (उम्र-39 वर्ष) व 2. रजत ग्रोवर (उम्र-22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.07.2026 को आरोपी अजय को सैक्टर-65, गुरुग्राम से गिरफ्तार करके दिनांक 18.07.2026 को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान उपरोक्त आरोपी के अन्य साथी आरोपी रजत ग्रोवर को भी सैक्टर-65, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी रजत द्वारा अपना बैंक खाता खुलवाकर कमीशन पर अपने अन्य साथी आरोपी अजय को दिया था जिसमें अलग-अलग पीड़ितों के साइबर ठगी के पैसे ट्रांसफर किए गए थे।

पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी अजय ने रजत व अन्य आरोपियों के नाम पर कर 04 फर्जी कंपनी बनाकर उनके नाम पर लगभग 80 बैंक खाता खोलकर उनको साइबर अपराधियों को उपलब्ध करवाया था जिसके बदले आरोपी अजय को ठगी गई राशि में से 6% कमीशन मिलता था तथा उसमें से यह कुछ हिस्सा अन्य खाताधारकों को दे देता था। आरोपियों के कब्जा से बरामद किए हुए बैंक खातों के विरुद्ध 250 शिकायत दर्ज हैं।

अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News