हरियाणा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीयू (स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट) की टीम ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों से करीब 19.5 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
DSP रोहताश ने बताया कि एसडीयू टीम को इन नशा तस्करों की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर कलायत क्षेत्र में यह कार्रवाई की। जिसके तहत पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया और इस मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।
DSP ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि ये नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पर सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के बाद अन्य खुलासे होने की संभावना है।
