हरियाणा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 4 आरोपीयों को किया गिरफ़्तार

 | 
हरियाणा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 4 आरोपीयों को किया गिरफ़्तार

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पंचकूला में पुलिस को घग्गर नदी में हो रहे अवैध खनन की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार, पंचकूला की घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जैसा की बताया जा रहा है किआरोपियों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया, फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। पीछा करने पर ट्रैक्टर से पुलिस की जिप्सी में टक्कर मार दी। जिससे एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य उपकरण भी जब्त कर लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक,  सेक्टर-25 पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि सेक्टर-28 स्थित घग्गर नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अवैध खनन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और माइनिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां 4 लोग खनन सामग्री भरते हुए मिले। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया और ट्रैक्टर लेकर भाग निकले।


डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पीछा किए जाने पर आरोपियों ने ट्रॉली में भरी खनन सामग्री रास्ते में गिरा दी। जब पुलिस ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की जान लेने की नीयत से ट्रैक्टर सीधे पुलिस की जिप्सी में दे मारा।

इस टक्कर से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सिपाही अंकित कुमार नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-32 जीएमसीएच, चंडीगढ़ रेफर किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News