हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती, HSSC चेयरमैन ने मांगे सुझाव
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के यवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में होने वाले फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के आयोजन को लेकर HSSC चेयरमैन ने अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे हैं।
जानकारी के अनुसार भर्ती एजेंसी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि PST का आयोजन एक ही शिफ्ट में कराया जाएगा। इसके लिए दो ऑप्शन दिए गए हैं और अभ्यर्थियों से उनकी पसंद जानने के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है। Haryana News
जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी निम्न दो विकल्पों में से किसी एक के पक्ष में अपनी राय दे सकते हैं। इसके लिए आयोग की ओर से मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट के दो विकल्प दिए गए हैं। Haryana News
मिली जनकारी के मुताबिक, मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 5:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक और इवनिंग शिफ्ट शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
HSSC चेयरमैन की पोस्ट...

मांग सुझाव
भर्ती एजेंसी ने जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों से निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से सुझाव भेजने को कहा है। प्राप्त सुझावों के आधार पर PST का अंतिम समय तय किया जा सकता है। Haryana News अधिकारियों का मानना है कि मौसम और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय निर्धारण किया जा रहा है। अनकारी के मुताबिक सुबह और शाम दोनों समय अपेक्षाकृत कम तापमान रहने के कारण फिजिकल टेस्ट के आयोजन में सुविधा होगी।
