हरियाणा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध कब्जों को किया ध्वस्त
Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम 18 मई 2026 : हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी कहर सामने आ रही है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों/अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर गांव बादशाहपुर जिला गुरुग्राम में अवैध रूप से किए गए मकान के निर्माण की पहचान कर मशीनरी की सहायता से पूरी तरह अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जिससे भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

▪️इस कार्यवाही में अपराधी इंद्रजीत निवासी गांव बादशाहपुर जिला गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपी अवैध वसूली,एक्सप्लोसिव एक्ट सहित विभिन्न गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध 03 अभियोग अंकित हैं।
▪️ जांच में यह भी सामने आया कि उपरोक्त अपराधी द्वारा लगभग 150 वर्ग गज जमीन पर अवैध निर्माण किया हुआ था।

▪️यह कार्यवाही अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचनाओं को हटाया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।
▪️गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
