हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस इंस्पेक्टरों का किया ट्रांसफर

 | 
हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस इंस्पेक्टरों का किया ट्रांसफर

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा पुलिस महकमे में देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ स्थित पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर प्रदेश के 30 पुलिस इंस्पेक्टरों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। इस फेरबदल का सबसे बड़ा असर गुरुग्राम में देखने को मिला है, जहां एक साथ 8 इंस्पेक्टरों को दूसरे जिलों में भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस तबादला सूची के अनुसार गुरुग्राम के प्रमुख थानों और विंग्स में तैनात अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर दूसरे जिलों में भेजा गया है। इसके साथ ही अन्य जिलों से चार इंस्पेक्टरों को गुरुग्राम कमिश्नरेट में तैनात किया गया है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी इस सूची को कानून-व्यवस्था को अधिक दुरुस्त करने और जिला पुलिस टीमों को नया रूप देने के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया की यह एक रूटीन ट्रांसफर प्रक्रिया है, जिसके तहत थानों में लंबे समय से जमे अधिकारियों को बदला गया है। देर रात जारी हुई इस तबादला लिस्ट के बाद संबंधित पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानांतरित किए गए इंस्पेक्टरों को तुरंत कार्यमुक्त करें, ताकि वे अपनी नई नियुक्तियों पर तत्काल प्रभाव से पद ग्रहण कर सकें।

देर रात जारी की गई लिस्ट।

देर रात जारी की गई लिस्ट।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News