हरियाणा में स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारी रेड, 3 युवतियां समेत 2 युवको को पकड़ा
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के फतेहाबाद शहर के हुडा सेक्टर स्थित एक स्पा सेंटर पर मंगलवार को सिटी थाना पुलिस ने रेड मारी। मिली जानकारी के अनुसार, DSP जयसिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर की गहनता से जांच की। इस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर पर तीन युवतियां और दो युवक मौजूद मिले, जिन्हें पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।
खबरों की माने तो पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल मच गई। स्पा सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने सेंटर के दस्तावेजों और वहां संचालित गतिविधियों की भी जांच की। शाम को DSP जयसिंह की शिकायत पर पुलिस ने स्पा सेंटर में मिले दोनों युवकों के खिलाफ इमोरल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, DSP जयसिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, पुलिस को शराब ठेके के ऊपर बने ए-वन स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है की सबसे पहले पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा। वहां पर बोगस ग्राहक द्वारा दिए गए रुपए भी रिकवर हुए हैं। इस सेंटर में दो लड़के मिले हैं, जिनमें रवि और बलिंद्र को अरेस्ट कर लिया है।
यह दोनों युवक इसका काउंटर संभालते थे। DSP ने बताया कि इमोरल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत इन दोनों पर केस दर्ज किया गया है।
