Udaipur Times, Haryana News, हिसार : हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। कार्यालय पुलिस अधीक्षक, हिसार द्वारा हिसार जिला पुलिस में 05 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के पदों पर एक वर्ष के लिए अस्थाई एवं मानदेय आधार पर चयन किया जाएगा।
मुख्य विवरण
कुल पद: 05 (SPO) • मानदेय (वेतन): ₹20,000/- प्रतिमाह • वर्दी भत्ता: ₹3,000/- एकमुश्त • अवधि: एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति तक
पात्रता एवं प्राथमिकता
शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास • आयु सीमा: 25 से 50 वर्ष • प्राथमिकता: 1. भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक, 2. CRPF से सेवानिवृत्त कर्मी, 3. HISF एवं HAP-2004 में सेवा मुक्त जवान
आवेदन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार
आवेदन की तिथियां: 02.10.2026 से 04.10.2026 • समय: प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक • स्थान: कार्यालय प्रबंधक, पुलिस लाइन, हिसार
आवश्यक निर्देश एवं दस्तावेज
अभ्यर्थी मूल दस्तावेज और प्रत्येक की दो-दो सत्यापित प्रतियां साथ लाएं। चार पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक हैं। सर्विस/डिस्चार्ज बुक की मूल और छायाप्रति, आयु, चरित्र, पहचान, SC/ST/BC प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) लाना अनिवार्य है। कार्यालय से 'पर्सनल इंटरव्यू फॉर्म' प्राप्त कर भरकर जमा करना सुनिश्चित करें।
