हरियाणा पुलिस का SHO गिरफ्तार, ₹50 हजार की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार को हरियाणा ACB की टीम ने नूंह जिले के पुन्हाना सिटी थाना प्रभारी कुंदन सिंह को रिश्वत केस में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक आरोप है कि SHO ने रेप केस से नाम हटाने की एवज में एक लाख मांगे थे। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार 50 हजार रुपए में डील तय हो गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी ACB टीम को दी। शिकायत की पुष्टि होने पर ACB ने ट्रैप बिछा कर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए SHO को अरेस्ट कर लिया। इस कार्रवाई से थाना परिसर में हड़कंप मच गया।