हरियाणा पुलिस सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ACB टीम ने ₹35 हजार लेते पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार को ACB जींद की टीम ने हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना सदर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरों की माने तो मिली जानकारी के अनुसार गांव नांगला निवासी राहुल ने ACB को शिकायत दी थी कि SI महेंद्र सिंह एक मामले में मदद के बदले 72 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB इंस्पेक्टर विजेंद्र के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद SI को रिश्वत लेते पकड़ लिया गया है। Haryana News
जानकारी के अनुसार ACB इंचार्ज ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि SI महेंद्र सिंह पर पहले भी लगे आरोपों की जांच की जाएगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। Haryana News
कार्रवाई करने की एवज
इस पूरी कार्रवाई में ACB से जानकारी मिली है की बस स्टैंड टोहाना के पूर्व फ्लाइंग इंचार्ज रमेश ने कहा कि बस अड्डा से उसके द्वारा करीबन 6 महीने पहले गांव नांगला के रहने वाले राकेश कुमार को किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बने पास पर अपनी फोटो लगाकर फर्जी पास के साथ पकड़ा था। Haryana News
फ्लाइंग द्वारा रोडवेज GM फतेहाबाद के माध्यम से शिकायत SP फतेहाबाद को दी थी। जो शिकायत सदर थाना में जांच अधिकारी महेंद्र सिंह के पास पहुंची थी, ताकि वह उस पर उचित कार्रवाई कर सके। Haryana News जानकारी के मुताबिक इसी शिकायत पर कार्रवाई न करने की एवज में महेंद्र सिंह द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।
