हरियाणा में होमगार्ड के बेटे की हत्या में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, हुक्का भरने के विवाद में मारे थे चाकू

 | 
हरियाणा में होमगार्ड के बेटे की हत्या में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, हुक्का भरने के विवाद में मारे थे चाकू 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में होमगार्ड मुन्नीलाल के 22 साल के बेटे सागर के मर्डर केस में लापरवाही के चलते दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। जानकारी के मुताबिक फर्रुखनगर थाना SHO ने हेडकांस्टेबल अशोक और विनोद को सस्पेंड करने के मामले की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार  6 अगस्त को हुक्का भरने के विवाद में 20-25 लोगों ने बेंगलुरू से लौटे सागर की जानलेवा हमला कर हत्या कर दी थी, सागर के साथ उसका भाई शंकर था। हमलावरों को देख दोनों भाई भागकर घर में घुस गए थे। मगर, हमलावर ने पीछा कर चाकुओं से गोदकर सागर की हत्या कर दी थी। Haryana News

घटना के विरोध में जानकारी के मुताबिक 8 अगस्त को बुलाई गई पंचायत में पटौदी से BJP विधायक बिमला देवी ने SHO को खूब फटकारा। यहां तक कहा कि अगर पुलिस पहले कार्रवाई कर देती तो हमारा बच्चा नहीं जाता। इस दौरान SHO सिर झुकाए खड़े रहे थे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार 3 अगस्त को सागर के पिता मुन्नी लाल अपने भाई होशियार के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के सचेत उर्फ मुन्ना की सागर के भाई शंकर के साथ हुक्का भरने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सचेत ने अपने साथियों के साथ मुन्नी लाल और शंकर से मारपीट की थी। उसी दिन मुन्नी लाल ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। इससे दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई थी। Haryana News

नौ आरोपी अरेस्ट

जानकारी के मुताबिक इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को अरेस्ट किया था। Haryana News आरोपियों की पहचान झज्जर के भाभेवा निवासी ओम, चिमनी गांव निवासी साहिल, सोनीपत के धनाना गांव निवासी गौतम, गुरुग्राम के करौला गांव निवासी सचेत उर्फ मुन्ना, झज्जर के मेहराना गांव निवासी विनय कुमार, सोनीपत के खिलौड़ निवासी सुनील उर्फ अभिषेक, मंदीप उर्फ डिप्पी, अश्वनी और अनुश के रूप में की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News