हरियाणा में पुलिस टीम पर हमला, नशा तस्कर के परिजनों ने किया पथराव
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव घुकांवाली में पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों ने ईंट-पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। हमले में HSNCB के हेड कांस्टेबल टिंकू घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुख्य आरोपी केवल उर्फ केली को 7.52 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। Haryana News
दी गई दबिश
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, HSNCB यूनिट डबवाली को सूचना मिली थी कि गांव घुकांवाली निवासी केवल उर्फ केली अपने घर के बाहर हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर HSNCB की टीम ने थाना ओढ़ा पुलिस के सहयोग से मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। Haryana News
पुलिसकर्मी घायल
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने शोर मचाकर अपने परिजनों को बुला लिया। कुछ ही देर में उसके परिजन ईंट, पत्थर और डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले के दौरान हेड कांस्टेबल टिंकू के सिर पर ईंट लगने से वह घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए ओढ़ा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर हमले में शामिल अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। Haryana News
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वह नशा तस्करी में सक्रिय था। बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 61 और 85 के तहत कार्रवाई की गई है। Haryana News
तलाश जारी
पुलिस ने जानकारी एक अनुसार बताया है की हमले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर हमला करने और अन्य अपराधों के संबंध में बीएनएस की धारा 115, 121, 132, 221 और 3(5) के तहत भी मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
